Adityapur(आदित्यपुर): झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों द्वारा जनता की समस्या, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरने पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भाजपा के 19 विधायकों को निलंबित एवं मार्शल आउट करने के विरोध में सरायकेला जिला भाजपा कमेटी द्वारा आदित्यपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया।
ये भी पढ़े:भाजपा जिला कमिटी ने किया CM का पुतला फूंका, कहा- हेमंत सरकार पूरी तरह से हो चुकी है फेल
VIDEO
आदित्यपुर एस टाइप चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 19 भाजपा विधायकों को सदन से निलंबित करने के विरोध में आक्रोश ज़ाहिर किया। एस टाइप चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाते हुए हेमंत सोरेन के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा की तानाशाह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर कठपुतली बने विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाया। जो लोकतंत्र की हत्या है। इस दौरान भाजपा प्रदेश एस टी मोर्चा कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा की मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के इशारे पर विधायकों को अपमानित किया गया विधायको को विधानसभा में जबरन कैद कर बिजली -पानी काट दी गई. जो हेमंत सोरेन के हिटलरशाही रूप को दर्शाता है.
