1

महिला , किसान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी रहे मौजूद

Adityapur: झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला खरसावां जिले में नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का स्वागत झामुमो नेता सह विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली के नेतृत्व में किया गया।

ये भी पढ़ें:- Saraikela Jmm candidacy for election: झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन ने की सरायकेला विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी

भुगलु सोरेन का स्वागत करते गणेश महाली

आदित्यपुर ईमली चौक स्थित झामुमों कार्यालय में आयोजित मोर्चा अध्यक्षों के सम्मान समारोह में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा किसान मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारीयो को फूल माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया एवं संगठन को मजबूती दिलाने संबंधित संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के दोबारा जिला अध्यक्ष बने भुगलु सोरेन ने कहा की पार्टी ने दोबारा इन पर जो विश्वास जताया है, इसका शत प्रतिशत पालन करेंगे। भुगलु सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नीति सिद्धांतों और पार्टी के कार्यों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युवा मोर्चा की टीम करेगी। इस मौके पर गणेश महाली ने नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को शुभकामना देते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को आगे बढ़ाने संबंधित बातें कहीं। नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारी में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बनमली दास, सचिव बबलू प्रधान, सहसचिव बुधराम बेसरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील तांती, उपाध्यक्ष अंजना सिंह, किसान मोर्चा सचिव सुभाष चंद्र महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मोहर्रम अली अंसारी का स्वागत किया गया।

ये रहे मौजूद:-

इस अवसर पर आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, राजेश लाहा, बीरेन्द्र तिवारी, पूर्व पार्षद बीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व पार्षद अनिता केराई, सोनामनि लोहार, गुरुचरण मुखी, मो0 शेख हसन, तारा दत्ता, कल्पना महतो, मालती सरदार, बेला दोराई, मुन्नी सोय, बेबी पूर्ति, सुनीता बिरुआ, फागू महतो, डोनॉल्ड मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version