1

Adityapur:आदित्यपुर नगर निगम का नया आधुनिक भवन का निर्माण नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 17 करोड़ की लागत से किया जाएगा। अत्याधुनिक भवन निर्माण सर्वप्रथम आरआईटी जागृति मैदान में प्रस्तावित था। लेकिन विरोध के चलते उस स्थल को छोड़ दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- Adityapur Municipal Corporation’s action: प्रॉपर्टी डीलर ने आदित्यपुर नगर निगम के सील को तोड़ा, दर्ज होगा आपराधिक मामला

पूर्व में जागृति मैदान में प्रस्तावित निगम कार्यालय बिल्डिंग का मॉडल

इसके बाद गम्हरिया अंचल के द्वारा चिन्हित मंगलम सिटी के पीछे सरकारी भूखंड पर नए नगर निगम के बिल्डिंग निर्माण को लेकर स्थल का चयन किया गया था, लेकिन भालोटिया परिवार द्वारा उस जमीन पर दावा किया जाने के बाद मामला हाई कोर्ट में लंबित है। 3 साल बीत जाने के बाद भी भवन निर्माण के लिए स्थल चिन्हित नहीं हो सका, इस बीच नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने अंततः आदित्यपुर नगर निगम नए कार्यालय भवन निर्माण को लेकर गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में चिन्हित किए गए भूखंड पर भवन निर्माण कार्य की फाइल आगे बढ़ा दी है, जिससे अब गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में ही आदित्यपुर नगर निगम के नए भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने खाली पड़े भूखंड पर आदित्यपुर नगर निगम का नया बिल्डिंग बनेगा, हालांकि वर्तमान में उसे स्थल पर श्रम विभाग समेत अन्य विभाग के पुराने एवं जर्जर भवन है, जिसे तोड़कर तकरीबन 17 करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण होगा।

आदित्यपुर वासियो की बढ़ेगी परेशानी

आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय, गम्हरिया प्रखंड में बन जाने पर आदित्यपुर के लोगों को अब छोटे-मोटे काम कराने भी 8 किलोमीटर दूर गम्हरिया का सफर तय करना होगा, जो परेशानी भरा हो सकता है।

पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के विरोध के चलते आदित्यपुर में टाला निर्माण

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा आरआईटी थाना के ठीक बगल में प्रस्तावित जागृति मैदान में आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के पांच मंजिला भवन निर्माण योजना का पुरजोर विरोध करने के चलते उसे स्थल पर निर्माण कार्य टाल दिया गया था। जिसके बाद से ही भवन निर्माण कार्य अधर में लटक गया था, लेकिन अब रास्ता साफ है।

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version