Adityapur: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार को नई चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। इन सुविधाओं में नया लेबर रूम, पीडियाट्रिक रूम एवं प्राइवेट केबिन शामिल हैं जो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किए गए हैं।

विज्ञापन

इस उद्घाटन समारोह में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, चेयरमैन मदन मोहन सिंह और प्राचार्य केएन सिंह ने फीता काटकर इन नई सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी डॉक्टर, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इन नई सुविधाओं से मातृ एवं शिशु देखभाल को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। लेबर रूम और पीडियाट्रिक रूम के उन्नयन से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। वहीं प्राइवेट केबिन के माध्यम से मरीजों को आरामदायक और सुविधाजनक उपचार का लाभ मिलेगा। अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कहा कि यह कदम अस्पताल की सेवा गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है और ये नई सुविधाएं उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। प्राचार्य डॉ केएन सिंह ने भी इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेवाओं में सुधार करता रहेगा। इस उद्घाटन के साथ नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version