1

Adityapur:राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं युवा राजद के जिला अध्यक्ष उदित यादव के नेतृत्व में राजद का 29 वां स्थापना दिवस होटल राज प्रभा सभागार में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया.

केक काटकर स्थापना दिवस मनाते पुरेन्द्र, व सभा को संबोधित करते

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने राजद कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस समारोह की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए पार्टी के मजबूती का संकल्प दिलाया। पुरेंद्र नारायण सिंह ने इस मौके पर कहा कि बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। बिहार की जनता ने राजद के सरकार बनाने का मन बना लिया है, जिससे अभी से विरोधी दल के पसीने छूटने लगे हैं। पुरेंद्र ने कहा कि बिहार चुनाव में दलबल के साथ राजद कार्यकर्ता कूच करेंगे और जीत दिलाएंगे। पुरेन्द्र ने कहा की स्थापना दिवस पर राजद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और समाज के शोषित लोगों को प्रगतिशील बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव ने आगामी आदित्यपुर नगर निगम के चुनाव में पुरेंद्र नारायण सिंह को जीताने का अनुरोध राजद कार्यकर्ताओं से किया, जिसका सभी ने समर्थन किया

इस मौके पर राजद के अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किये.कार्यक्रम को मुख्य रूप से राजद के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश, युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह यादव, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उमाशंकर राम, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रभास कुमार झा, रामजी शर्मा, अरविंद ठाकुर, प्रमोद कुमार गुप्ता ने संबोधित किया .कार्यक्रम को सफल बनाने मे वीरेंद्र बंधु यादव, रघुनाथ प्रसाद सिंह, विमल दास, राजेश यादव, संजय बेहरा, रवि शंकर शर्मा, प्रभाष झा, संदीप यादव, राजेश वर्मा इत्यादि ने सक्रिय भूमिका निभाई.

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version