यह रथ यात्रा दोपहर दो बजे आदित्यपुर सालडीह बस्ती हरि मंदिर से शुरू होकर आशियाना होते हुए आदित्यपुर खरकाई नदी पुल होते हुए वापस अटल पार्क पहुंचेगी। उसके बाद संध्या 7:00 बजे से श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कृष्ण (वर) पक्ष से आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान उप मेयर अमित सिंह एवं सोनिया सिंह शामिल होंगे। एवं रुकमणी (वधु) पक्ष से समाजसेवी सुखदेव महतो शामिल होंगे। अगले दिन।यानि 11 सितंबर को श्री राधा अष्टमी मनाया जाएगा। इसकी जानकारी श्री कृष्ण रुकमणी विवाह संगठन आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी ने दी। डिप्टी मेयर अमित सिंह ने नगर वासियों से उक्त अनुष्ठान में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। शनिवार को इसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मंच पर पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह, बरजो राम हांसदा, पूर्व पार्षद जूली महतो, नील पदमा विश्वास,द्वारिका बलराम दास आदि मौजूद थे। बैठक के दौरान आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए तैयारियों की रणनीति बनाई गई।
बैठक में मंचासीन अतिथि
कमेटी एक नजर में:-
मुख्य संरक्षकः अमित कुमार सिंह, अध्यक्षः अंजनी कुमार चौधरी, उपाध्यक्षः अनिल कुमार सिन्हा, उमेश प्रमाणिक, भजहरि तंतुबाई, महासचिवः लालतू महतो, बरजोराम हांसदा, नील पदमा विश्वास, अनुराग जायसवाल, कृष्ण मुरारी झा, सचिवः जूली महतो, राजरानी महतो, देबांगचंद्र मुखी, कोषाध्यक्षः चंद्रावती महतो, भगतू महतो, सुभाष गोराई, उप कोषाध्यक्षः सुदर्शन प्रसाद, रतन सोनकर, जमीन दास, सनातन प्रमाणिक आदि।