Adityapur:आदित्यपुर थाना में शुक्रवार दोपहर पूछताछ के लिए बुलाए गए 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति अनिल महतो द्वारा आत्महत्या किए जाने मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई है।

शुक्रवार शाम आदित्यपुर थाना पहुंचे परिजन एवं स्थानीय

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत द्वारा आदित्यपुर थाना में पदस्थापित महिला सब इंस्पेक्टर अनीता सोरेन एवं आरक्षी भीम सागर मुर्मु को सस्पेंड कर दिया गया है। एस पी के हवाले से सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवईया ने सस्पेंशन कार्रवाई की पुष्टि की है। इन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में जांच अधिकारी अनीता सोरेन और आरक्षी भीम सागर मुर्मु की लापरवाही उजागर हुई है,जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि 55 वर्षीय अनिल महतो को पूछताछ के लिए महिला दरोगा अनीता सोरेन द्वारा थाना बुलाया गया था। जहां उसे एक कमरे में रखा गया था, महिला दरोगा इस बीच काम के लिए बाहर निकली थी। तभी मृतक ने कमरे में रखे कंबल को फाड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मृतक अनिल महतो की फाइल तस्वीर

मेडिकल बोर्ड की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव का हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों द्वारा पुलिस प्रताड़ना के चलते अनिल महतो के मौत आरोप को लेकर सरायकेला पुलिस प्रशासन द्वारा मेडिकल बोर्ड गठन कर मजिस्ट्रेट की देखरेख में मृतक अनिल महतो के शव का अंतिम संस्कार जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस में कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर शनिवार शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version