Chaibasa:- आगामी त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2022 के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के सभागार में पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, राँची, पंकज कंबोज ( भा०पुoसे० ) के नेतृत्व में अंतर जिला (रॉची, खूँटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवं पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा) जिलों के पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के पदाधिकारियों के साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन-2022 को शांति एवं सुरक्षित एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आईजी पंकज कंबोज ने कई मुद्दों पर चर्चा की और पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।
जिसमें निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारी व सीआरपीएफ के पदाधिकारी शामिल हुए।
1. अजय लिण्डा, (भा0पु0से0) पुलिस उप महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र – चाईबासा।
2. अनीश गुप्ता, ( भा0पु0से0) पुलिस उप महानिरीक्षक, दoछो० क्षेत्र रॉची।
3. आशु शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक, के०रि०पुoबल, चाईबासा ।
4. एम. तमिल वानन, (भा०पु०से०) वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
5. नौशाद आलम, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) रॉची।
6. आशुतोष शेखर (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा ।
7. अमन कुमार, (भा0पु0से0) पुसिल अधीक्षक, खूँटी। 8. श्री आनन्द प्रकाश (भा०पुoसे०) पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां
9. आनन्द जेराई, समादेष्टा 60 बटालियन
10. भूपल सिंह, सामदेष्टा 157 बटालियन
11. मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
इसके अतिरिक्त केoरि०पु० बल 197 174 के सहायक समादेष्टा, सभी जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) तथा संबंधित अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
