Chaibasa (चाईबासा) : नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5 किलो का 01 (एक) I.E.D बरामद किया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही तीन नक्सल बंकर, डम्प को भी सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया.

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 04 मार्च 2025 से एक विषेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है.

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही तीन नक्सल बंकर, डम्प को भी सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. उक्त नक्सल बंकर डम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी :

  1. 05 KG का 01 I.E.D.
  2. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-01
  3. पिट्टू बैग-02
  4. प्रिंटर
  5. नक्सली लाल झंडा
  6. नक्सली बैनर
  7. नक्सली वर्दी-02
  8. नक्सली पोस्टर
  9. नक्सली दस्तावेज
  10. लोहे की कीलें
  11. मैनुअल हँड ड्रिल
  12. रेडियो-01
  13. बोल्ट कटर
  14. पटाखे
  15. ब्लैक वेब बेल्ट
  16. मल्टीमीटर
  17. जैकेट-03
  18. जूते-07 जोड़ी
  19. चप्पल-04 जोड़े
  20. सिविल ट्राउजर-04
  21. सिविल शर्ट-02
  22. टोपी-01
  23. मच्छरदानी-01
  24. चार्जर-02
  25. पेंट कैन-04
  26. पेंट ब्रश-05
  27. आरी-01
  28. विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों।
  29. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।
Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version