मृतक की पहचान सरायकेला निवासी 53 वर्षीय सुरेश महतो के रूप में की गई है। जो गम्हरिया स्थित श्री हरी एंटरप्राइजेज कंपनी में काम करता था और अपने परिवार के साथ स्वरूपडीह स्थित गांव में किराए के मकान में रहता था। बताया जाता है कि मृतक अक्सर शराब का सेवन करता था ,दो दिनों से वह ड्यूटी नहीं जा रहा था इस बीच गुरुवार को शराब का सेवन करने के बाद वह ड्यूटी करने पहुंचा था जहां उसे कंपनी द्वारा वापस लौटा दिया गया था। वहीं कंपनी में कार्यरत दो अन्य मजदूर संजय दास राजू महतो उसे घर छोड़ने आ रहे थे लेकिन मृतक ने कहा कि वह अकेले घर चला जाएगा। इसके बाद उसे छोड़कर आ गए वहीं शुक्रवार सुबह मृत अधेड़ फुटबॉल मैदान से बरामद किया गया है कंपनी में कार्य करने वाले दोनों मजदूरों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी इसके बाद मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस ने को कब्जे में ले लिया है इधर मृतक के पुत्र ने कंपनी में कार्य करने संजय दास और राजू महतो पर ही हत्या का आरोप लगाया है पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।