पश्चिमी सिंहभूम | 24 दिसंबर 2025
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन का कड़ा विरोध, कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर किया प्रतिकार
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। दीपों से सजे परिसर में अटल जी के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए श्रद्धा और संकल्प का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के युगद्रष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्रवाद, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा और ऊँचाई प्रदान की। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण को समर्पित रहा, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में गीता बालमुचू, सतीश पुरी, अनूप सुल्तानिया, रूपा दास, रामानुज शर्मा, नवीन गुप्ता, प्रताप कटियार महतो, नीरज पांडे, नीरज गुप्ता, मनोज लिंयागी, हर्ष रवानी, अनंत सयनम, राकेश पोद्दार, रानी बंदिया, पप्पू महतो, अक्षय खत्री, रोहित दास, दीपक पोद्दार, सुधांशु, अशोक जैन, रितेश विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, संजय जांगिड़, दिलीप साव, दीपक गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
http://पश्चिमी सिंहभूम में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की रायशुमारी संपन्न



