जगन्नाथपुर विधानसभा | 30 दिसंबर 2025
झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर “अटल स्मृति वर्ष” के अंतर्गत जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन अटल जी के विचारों, योगदान और झारखंड राज्य निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को स्मरण करते हुए संगठनात्मक मजबूती का संदेश देने वाला रहा।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
त्रिदिवसीय अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ
अटल जी के योगदान को किया गया नमन
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध के दौरान निर्णायक नेतृत्व और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक पहलों के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य का सपना भी अटल जी की दूरदृष्टि का परिणाम है।
गीता कोड़ा ने वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज झारखंड दिशाहीन होता जा रहा है—आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा जनता के साथ मिलकर अटल जी के सपनों के झारखंड को पुनर्जीवित करेगी।
झारखंड की अस्मिता की रक्षा का आह्वान
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि झारखंड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि संघर्ष, संस्कृति और पहचान की प्रतीक भूमि है। अटल जी ने इस पहचान को संवैधानिक स्वरूप दिया, लेकिन आज यह अस्मिता संकट में है। आदिवासी समाज के अधिकारों पर लगातार हमला हो रहा है और वनभूमि पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे अटल जी की विरासत और झारखंड की आत्मा की रक्षा करें। जनता समय आने पर इसका जवाब देगी और परिवर्तन निश्चित है।
संगठन की शक्ति ही भाजपा की ताकत
मुख्य वक्ता देवेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार—राष्ट्रहित, विकास और सुशासन—भाजपा की नीतियों की आधारशिला हैं। संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं और बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन की मजबूती आने वाले राजनीतिक संघर्षों की दिशा तय करेगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड में विकल्प केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्थागत सुधार का है। भाजपा जनआंदोलन में विश्वास रखती है और जनता के सहयोग से भ्रष्टाचार व शोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
संगठनात्मक गतिविधियाँ
सम्मेलन के दौरान रेशमी कुमारी एवं ब्रजमोहन सिंकू ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष अर्जुन सरदार (जैंतगढ़) एवं चंद्रमोहन गोप (नोवामुंडी) का स्वागत देवेंद्र सिंह द्वारा माला पहनाकर किया गया।
प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में अजीत सिंह, आसना बिरुवा, परमेश्वर महतो, शंभु हाजरा, अर्जुन सरदार, चंद्रमोहन गोप, रानी तिरिया, चर्चिल केराई, रविराज दास, बिरबल हेस्सा, सुकेश सिंह, घनश्याम कोड़ा, मानसिंह चाम्पिया, अनुज जेराई, राणा बोस, संजीव राय, धर्मेंद्र झा, जीतू राठौर, हरप्रीत सिंह, राजू नाग, सुखराम कोड़ा, सुखराम लागुरी, शत्रुघन लागुरी, अमित महापात्र, राजू दास, मदन कुम्हार, दुर्गा कुजूर, दिलीप निषाद, कृष्ण पुरती, बामिया लागुरी, नीलाम्बर गोप, छोटराय लोहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।










