Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी जिले में नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को फिर एक बार सफलता मिली है. जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 20 किलो का आईईडी बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से जवानों ने उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर है. साथ ही जवानों ने नक्सलियों के बंकर को भी ध्वस्त कर दिया है.

नक्सलियों के बंकर

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में जवानों ने नक्सली डंप को किया ध्वस्त, हथियार गोला बारूद किया बरामद

पुलिस को मिली थी नक्सलियों के शीर्ष नेताओं के भ्रमणशील होने की सूचना

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 04 मार्च 2025 से एक विषेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावत्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

नक्सलियों के बनाये गए बंकर

अभियान के दौरान आज जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5-5 किलो का 04 (चार) आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. इसके साथ ही 16 भूमिगत नक्सल बंकर में लगभग 45-50 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे भी सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी :

1. 05-05 KG का 04 1.E.D.

अभियान दल में शामिलः-
1. चाईबासा जिला पुलिस
2. झारखण्ड जगुआर
3. कोबरा 203 BN. 209 BN.
4. सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN,

http://पुलिस जवानों को मिली सफलता, नक्सलियों के डंप ध्वस्त कर भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार किया बरामद

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version