Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 05 (पाँच) I.E.D बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया. साथ ही 11 नक्सल बंकर, 06 मोर्चा को भी सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया.
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.
इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04 मार्च 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.
अभियान के दौरान 13 व 14 अप्रैल को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 05 (पाँच) I.E.D बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही 11 नक्सल बंकर, 06 मोर्चा को भी सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. उक्त बंकरों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा एवं उसकी टीम के ठहरने की व्यवस्था थी. जिसका आकार 25 फीट X 35 फीट, 20 फीट X 25 फीट एवं 15 फीट X 20 फीट का था.
इसी प्रकार 15 अप्रैल 2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम लुईया एवं बकराबेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.
अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम बकराबेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.
उक्त नक्सल बंकर से कारतुस एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामग्री बरामद की गयी है.
बरामद सामग्री :
1. 15 KG का 01 I.E.D.
2. 10 KG का 02 I.E.D.
3. 05-05 KG का 02 I.E.D
4. 04-04 KG का 02 I.E.D.
5. प्रिंटर
6. बैटरी-02
7. कारतूस
8. लेथ मशीन-01
9. पाइप-18
10. तार-15 मीटर
11. अन्य दैनिक उपयोग की सामान
अभियान दल में शामिलः-
1. चाईबासा जिला पुलिस
2. झारखण्ड जगुआर
3. कोबरा 203 BN. 209 ΒΝ.
4. सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN,