Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेड़ा के बीच में जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद किया गया IED को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के मदद से विनिष्ट किया गया.

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के लगाए IED को जवानों ने किया बरामद, किया नष्ट

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 4 मार्च 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5 – 5 किलो के दो I.E.D बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगीः-

  1. 05-05 KG का 02 I.E.D

इसे भी पढ़ें : http://पुलिस जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version