1

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों ने टोकलो थाना एवं दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में 30 आइईडी बरामद करने में सफलता मिली है. जिसे जवानों ने बरामद कर लिया और उसी स्थान पर सतर्कता बरतते हुए सभी आइईडी को नष्ट कर दिया गया.

जंगल से नक्सलियों के द्वारा पुलिस जैनो को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आइईडी

सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में 5 – 5 किलो के दो आइईडी बम बरामद, नक्सलियों की साजिश नाकाम

नक्सलियों ने आइईडी छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने व लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया था.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी.

जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोकलो थाना एवं दलभंगा ओ०पी० के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सीआर०पी०एफ० एवं एस०एस०बी० के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए आज को टोकलो थाना एवं दलभंगा ओ०पी० के सीमावर्ती जंगली/पहाडी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.

संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज को टोकलो थाना एवं दलभंगा ओ०पी० के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 30 आइईडी (प्रत्येक का वजन लगभग 02-02 कि०ग्रा०) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

http://IED BLAST IN SARANDA : नक्सलियों ने किया आइईडी विस्फोट, जवान हुआ घायल

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version