Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो एवं गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों के द्वारा पूर्व में लगाये गये 04 (चार) प्रेशर IED एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (11 Spike Hole) बरामद किया है.
नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम, पुलिस जावनों ने किया बरामद
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इस आसूचना के आलोक में 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN. 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.
इसी क्रम में 27 मई से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज को टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम ग्राम तुम्बाहाका के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 04 (चार) प्रेशर IED एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (11 Spike Hole) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान अब भी जारी है.
बरामदगी :-
1. 50KG का 01 IED विस्फोटक
2. 05 KG का 01 IED विस्फोटक
3. 08-08 KG का 02 IED विस्फोटक