
चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिले में चार चरणों में होगा मतदान 18 प्रखंडों के 217 ग्राम पंचायतों के विभिन्न स्तर के प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 4 चरणों में कराए जाएंगे।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि जिले के 18 प्रखंडों की 217 ग्राम पंचायतों में विभिन्न स्तरों पर प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया जाना है। जिले भर में 2 हज़ार 791 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने मतदान की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए विस्तृत जानकारी साझा की।
