Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The News24 LiveThe News24 Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • State
      • Bihar
      • Jharkhand
      • Orissa
    • Local
      • Chaibasa
      • Chakradharpur
      • Jagnnathpur
      • Jamshedpur
      • Kharswan
      • Novamundi
      • Seraikela-Kharsawan
      • Adityapur
      • Chandil
    • India
    • Business
    • Election
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Special Report
    The News24 LiveThe News24 Live
    Home»#Local»Chaibasa»पुलिस जवानों ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त, आईडी डेटोनेटर अन्य सामग्री बरामद
    Chaibasa

    पुलिस जवानों ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त, आईडी डेटोनेटर अन्य सामग्री बरामद

    By The News24 Live18/05/2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
    नक्सलियों के कैंप से बरामद सामग्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

    Chaibasa (चाईबासा) : नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है आज टोन्टो एवं गोईलेकरा के सीमा अन्तर्गत आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया. सर्व अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम सतामुटु के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया.

    IED BLAST IN SARANDA : नक्सलियों ने किया आइईडी विस्फोट, जवान हुआ घायल

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन् पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 200 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

    नक्सलियों के कैंप से बरामद सामग्री

    वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईका, मारादिरी, मेरालगढ़ा, हाथीबुरु, तिलायबेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेगसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो बानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगढ़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है.

    इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा गोईलकेरा एवं टोन्टो सीमा अन्तर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में हथियार गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके आलोक में आज टोन्टो एवं गोईलेकरा के सीमा अन्तर्गत आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.

    आईडी किया गया नष्ट

    सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम सतामुटु के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने नक्सल डम्प को सुख्क्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही बरामद 05 आई०ई०डी० को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही उक्त नक्सल डम्प से भारी मात्रा में गोला-बारूद कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

    बरामदगी –

    1. आई०ई०बी०-05
    2. डेटोनेटर-02 नग
    3. जिलेटिन का छड़-18 नग
    4. ए०एन०एफ०ओ०-04-05 किलो गाम
    5. पयूज-01 नग
    6. राउण्ड 5.56 एम एम-01नग
    7. लोहे का पाइप- 01
    8. तार-40-50 मीटर
    9. बैटरी 12 वोल्ट -02
    10. बैटरी -09 वोल्ट -02
    11. टिफीन बॉक्स-01
    12. प्रेशर कुकर -02
    13. जंगली जूता-02
    14. मैगजीन पॉज-07
    15. स्टील कंटेनर-05
    16. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

    http://नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए थे आईईडी, सुरक्षा बलों ने बरामद कर किया नष्ट

    #naxal area #नक्सल न्यूज़ chaibasa Naxal Naxal news
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    The News24 Live
    • Website

    Journalist

    Related Posts

    Adityapur Nisha Upadhyay Bhajan: एमआईजी मैदान में निशा उपाध्याय और कृष्णमूर्ति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, काली पूजा भजन संध्या में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने भक्ति रस में डुबोया

    22/10/2025

    संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    22/10/2025

    सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव

    22/10/2025
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.