1

आदित्यपुर : सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के नए सिरे से गठन और संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को एसिया भवन में जिला कार्य समिति की अहम बैठक आयोजित हुई।

ये भी पढ़े:- Adityapur Congress Pradesh Adhyaksh Samvaad: कांग्रेस को कांग्रेस से खतरा भाजपा से नहीं: केशव महतो कमलेश, चंपाई को हर हाल में है हारना: बालमुचू, कांग्रेस संवाद कार्यक्रम में बनी चुनावी रणनीति

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने की। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा नियुक्त ऑब्ज़र्वर डॉ. विश्व रंजन मोहंती, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, पीसीसी ऑब्ज़र्वर सुरेंद्र सिंह, मंज़ूर अंसारी और वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में डॉ. विश्व रंजन मोहंती ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बताया कि राहुल गांधी के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में जिला कार्य समिति का पुनर्गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुने जाने वाले जिला अध्यक्षों को विशेष अधिकार दिए जाएंगे और उनकी जिम्मेदारियां भी तय होंगी। साथ ही उनके कामकाज का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाएगा। ऑब्ज़र्वर ने जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनके विचार भी सुने। जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों को निर्धारित फॉर्मेट उपलब्ध कराया गया और उनसे कहा गया कि फॉर्मेट के अनुसार जानकारी भरकर जमा करें।

बैठक में यह भी तय किया गया कि एआईसीसी और पीसीसी ऑब्ज़र्वर प्रखंड स्तर का दौरा शुरू करेंगे। वे प्रखंड अध्यक्षों व स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके विचार जानेंगे। इस क्रम में सिविल सोसाइटी, मीडिया और आम कार्यकर्ताओं के सुझावों के आधार पर नए जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में डॉ. मोहंती, रामाश्रय प्रसाद, मंज़ूर अंसारी, सुरेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने संयुक्त रूप से संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा साझा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश भी डाला।
कार्यक्रम में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने भी भाग लिया और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से केपी सोरेन, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, उपेंद्र शर्मा, गोपाल प्रसाद, प्रमोद सिंह, देबू चटर्जी, छोटराय किस्कु, अवधेश सिंह, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, कोंडो कुम्भकार, फागू सिंह मुंडा, सुनील सिंह, संगीता प्रधान, राणा सिंह, सिधेश्वर उपाध्याय, धर्मेंद्र वत्स, झरना मन्ना, जगदीश चौबे, कुणाल राय, तसलीमा मलिक, राजाराम महतो, जमील अशरफ, बबन तस्लीम, नौशाद, उज्ज्वल, एल बी सिंह, कुमार, रुकैया खातून, मिसर बंसरिया, बिपत, तारिणी महतो समेत कई नेता शामिल थे।

http://Saraikela Congress Meeting: रांची में संविधान बचाओ रैली 3 मई को ,सरायकेला से जिला कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता होंगे शामिल:अंबुज कुमार

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version