Jamshedpur (जमशेदपुर) : शहर के लिए गौरव का विषय है कि वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता का चयन संयुक्त राष्ट्र की लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण संस्था UN Women द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित नेतृत्व कार्यशाला ‘She Leads 3’ के लिए किया गया है। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आगामी 4 और 5 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। देशभर से चुनिंदा महिलाओं को नेतृत्व प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है।
नेशनल प्रेस डे पर विशेष : स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता को समर्पित दिन

अन्नी अमृता: पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका
अन्नी अमृता लंबे समय से पत्रकारिता एवं समाजसेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। महिलाओं के अधिकार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए उनका चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में अन्नी अमृता का 17 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ETV बिहार/झारखंड / News18 में 17 वर्षों तक तथा News11 में लगभग एक वर्ष तक कार्य किया। वर्ष 2021 के बाद से वे वेब पत्रकारिता से जुड़ीं और The News Post एवं Sharp Bharat जैसे प्लेटफॉर्म्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वे फ्रीलांस पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं और ‘बिहार-झारखंड न्यूज नेटवर्क’ से भी जुड़ी हैं।

इसके अतिरिक्त वे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर आधारित ‘कालीमाटी टॉक्स’ नामक यूट्यूब चैनल की संस्थापक हैं। अन्नी अमृता दो लोकप्रिय पुस्तकों—“ये क्या है” और “मैं इंदिरा बनना चाहती हूं” की लेखिका भी हैं।
UN Women क्या है
UN Women संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है, जो वैश्विक स्तर पर लैंगिक समानता, महिला अधिकार और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है। यह संस्था राजनीति, सामाजिक विकास, आर्थिक अवसरों और मानवाधिकारों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित करती है।
‘She Leads’ कार्यक्रम
She Leads महिलाओं को नेतृत्व कौशल, नीति-निर्माण एवं जनभागीदारी की प्रक्रिया में सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित एक विशेष नेतृत्व कार्यशाला है।
इसके अंतर्गत प्रमुख प्रशिक्षण विषय शामिल हैं—
नेतृत्व कौशल विकास
नीति निर्माण एवं राजनीतिक प्रक्रियाओं की समझ
संवाद एवं जनसंपर्क कौशल
नेटवर्किंग एवं राष्ट्रीय स्तर पर महिला नेताओं से सहभागिता
She Leads 3
यह कार्यक्रम का तीसरा संस्करण है, जिसमें देशभर से प्रभावी, उभरती हुई महिला नेताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिलाओं का चयन किया गया है।
महत्व और प्रासंगिकता
महिला आरक्षण अधिनियम 2023 के पारित होने के बाद इस कार्यशाला का महत्व और अधिक बढ़ गया है। वर्तमान में लोकसभा में महिला प्रतिनिधित्व मात्र 14% है, जबकि अधिकांश राज्य विधानसभाओं में महिलाएं 10% से भी कम हैं।
झारखंड में वर्तमान में 12 महिला विधायक हैं। वर्ष 2000 में यह संख्या 3 थी, 2005 में 8, 2014 में 9 और 2019 में 10 विधायक निर्वाचित हुई थीं। ऐसे में She Leads जैसे कार्यक्रम भविष्य की महिला नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
http://विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार के साथ बदतमीजी क्यों – प्रीतम भाटिया

