1

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेरा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5 किलो के 03 (तीन) I.E.D बरामद कर लिया. बरामद IED को सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : IED BLAST IN SARANDA : सारंडा के तिरिलपोसी में हुआ IED ब्लास्ट, नाबालिग की हुई मौत, एसपी ने की पुष्टि

बता दें कि झारखंड पुलिस को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक अशूतोष शेखर ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज टोन्टो थानान्तर्गत लोवाबेरा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5 किलो के 03 (तीन) I.E.D बरामद किया गया. इस दौरान बरामद IED को सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगी –

  1. 05 KG का 03 I.E.D.

इसे भी पढ़ें : http://नक्सलियों का मंसूबा जवानों ने किया नाकाम, 10 IED बम और स्पाइक होल बरामद कर किया नष्ट

Share.
error: Content is protected !!
Exit mobile version