बड़ाजामदा नोवामुंडी मुख्य सड़क मार्ग पर जर्जर पुल से नीचे गिरा 18 चक्का ट्रेलर, चालक घायल

Chaibasa :- जिले के बड़ाजामदा नोवामुंडी मुख्य सड़क मार्ग स्थित जर्जर पुल पर अनियंत्रित होकर 18 चक्का ट्रेलर नीचे गिर गया. इस दुर्घटना में ट्रेलर का चालक घायल हो गया. 

चालक ने बताया कि यह पुलिया काफी जर्जर अवस्था में है और यहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. यहां तक की सीमेंट ढलाई किया गया सड़क से लोहे के छड़ बाहर निकलता हुआ दिखाई पड़ रहा है. यह 18 चक्का ट्रेलर नोवामुंडी से बड़ाजामदा की ओर जा रही थी. विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने अपना हेड लाइट डायरेक्ट आंख पर लगने के कारण ट्रेलर चालक असंतुलित हो गया और वह पुलिया के नीचे गिर गया. इस दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई है. बड़ाजामदा थाना को सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की.

बता दें कि द न्यूज़ 24 लाइव ने (thenews24live) पूर्व के दिनों में नोवामुंडी से बराईबुरू तक कि सभी जर्जर पुलिया की खबर प्रमुखता से छापी थी. उसके बावजूद भी अब तक जिला प्रशासन के द्वारा कोई भी पहल नहीं की गई है. जिसका नतीजा है कि आए दिन नोवामुंडी बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और इस पुलिया में कई लोगों की जान भी जा चुकी है. यह बार-बार जिला प्रशासन को बताया गया है कि यह पुलिया काफी जर्जर हो चुकी है और कभी भी टूट सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ