“जीरो हार्म” लक्ष्य के साथ सेल गुवा खदान में 63वां सुरक्षा सप्ताह शुरू

चाईबासा / गुवा : सेल (SAIL) की गुवा अयस्क माइंस, बोकारो स्टील प्लांट में 63वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह–2025 का शुभारंभ आज, सोमवार को डीजीएम चाईबासा क्षेत्र के तत्वावधान में भव्यता से किया गया। यह सप्ताह 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक सुरक्षा जागरूकता और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य पर केंद्रित रहेगा।

गुवा सेल सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन के बाद अतिथि
गुवा सेल सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन के बाद अतिथि

सुरक्षा झंडोत्तोलन के साथ उद्घाटन

​कार्यक्रम का उद्घाटन सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) चंद्रभूषण कुमार और महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने संयुक्त रूप से सुरक्षा झंडोत्तोलन और प्रतीकात्मक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन के बाद स्टॉल देखती महिलाएं
सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन के बाद स्टॉल देखती महिलाएं

प्रबंधन के मुख्य संदेश:

​मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने अपने संबोधन में कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों को मन, कर्म और वचन से आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने दुर्घटनाओं के मूल कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि :

​”जल्दबाजी और ओवर कॉन्फिडेंस के कारण ही अधिकांश दुर्घटनाएं होती हैं। सतर्कता हटी, दुर्घटना घटी।”

 

  • मूल मंत्र : महाप्रबंधक आर.के. सिन्हा ने इस वर्ष के सुरक्षा सप्ताह का मूल मंत्र “जीरो हार्म” (Zero Harm) हासिल करना बताया।
  • अनिवार्य नियम : महाप्रबंधक खान एस.पी. दास ने खदान में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को कार्य-संस्कृति का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
  • शपथ ग्रहण : महाप्रबंधक अनिल कुमार ने उपस्थित सभी सेल कर्मियों, यूनियन पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामवासियों को सामूहिक सुरक्षा शपथ दिलाई।

सप्ताह भर के मुख्य कार्यक्रम

​उद्घाटन समारोह में सीजीएम चंद्रभूषण कुमार और शालू कुमार ने संयुक्त रूप से सुरक्षा मॉडल रूम का भी उद्घाटन किया। सप्ताह के दौरान होने वाले प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • 15 दिसंबर: सुरक्षा मॉडल रूम का उद्घाटन।
  • 20 दिसंबर: गुवा सेल क्लब में ‘पब्लिसिटी प्रोपेगेंडा’ (सुरक्षा प्रचार) कार्यक्रम।
  • 22 दिसंबर: अतिथियों द्वारा माइंस का व्यापक निरीक्षण।

​कार्यक्रम का संचालन एजीएम तनवीर जाफर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीजीएम माइनिंग मिलन नंदी ने किया।

http://Adityapur Safety Week:आदित्यपुर: मेयर ने सफल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत,सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में नेशनल सेफ्टी सुरक्षा सप्ताह का समापन