गम्हरिया: पत्नी के साथ विवाद में 37 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

Saraikela: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नुवागढ़ पंचायत के धातकीडीह गांव में 37 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धातकीडीह गांव निवासी 37 वर्षीय विनोद नापित के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नुवागढ़ पंचायत अंतर्गत धातकीडीह गांव के रहने वाले विनोद नापित का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इस बीच रविवार जब परिवार के सभी लोग सोने चले गए तो उसने एक कमरे में जाकर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने शव को फंदे से लटक के देखा तो फौरन इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुखदेव सरदार समेत आसपास के लोगों को दी गई। जिसके बाद मुखिया सुखदेव सरदार ने गम्हरिया पुलिस को मामले से सूचित करवाया। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *