Seraikela Jail Court: सरायकेला जेल अदालत में तीन अभियुक्त हुए मुक्त ,दो मामलो का निष्पादन

सरायकेला: ज़िला स्थित मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कई बंदियों के द्वारा दिए गए आवेदन में कुल 7 मामलों पर विचार किया गया।
जेल अदालत में 02 मामले का निष्पादन हुआ तथा 3 अभियुक्त मुक्त हुए। एक मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से और एक मामला अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से निष्पादित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंजू कुमारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रांति प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कवितांजली टोप्पो, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुशील पिंगुआ,सहायक अभियोजन अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह,  कारागार अधीक्षक हिमानी प्रिया , लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता राधेश्याम साह, सुनीत कर्मकार, नील भार्गव, अमजद अली,न्यायालय के कर्मी, कारागार के कर्मी और सुधारगृह के बंदी उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *