Adityapur ac theft: सावधान ! आदित्यपुर में अब AC चोर गिरोह सक्रिय

Aditypur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है ताजा घटना एयरकंडीशन चोरी का है जहां आदित्यपुर पान दुकान चौक से सटे रोड नंबर 1 में चोरों ने रिहायशी कॉलोनी में दबिश देते हुए घर के छत लगे एसी के आउटडोर यूनिट को चुरा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर-1, रोड नंबर 1 निवासी मकान संख्या 1/2/3 एनआईटी के कर्मचारी रंजीत शाह के घर के छत पर लगे स्प्लिट एसी आउटडोर यूनिट को चोरों ने बोल्ट सहित काट कर ले गए. मकान मालिक रंजीत साह इस बात की जानकारी तब हुई जब सुबह इन्होंने ऐसी ऑन किया तो पाया कि ऐसी चल नहीं रहा है मामले को लेकर पीड़ित रंजीत साह ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर शिकायत की है. इन्होंने बताया कि सैमसंग कंपनी का एसी इन्होंने एक साल पहले 50 हज़ार में खरीदा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *