वसुदेव कुटुंबकम थीम के साथ जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन – thenews24live

Chaibasa :- नेहरू युवा केंद्र चाईबासा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, कोल्हान विश्वविद्यालय के सहयोग से रविवार को जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम एवं कोल्हान विश्वविद्यालय स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का थीम वसुधैव कुटुंबकम वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर रहा जिसमे जिले भर के सभी प्रखंडों से युवाओं ने भाग लिया.

 

मंचासीन अतिथि व मुख्य अतिथि, शिक्षकगण

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आहवान पर इस अमृतकाल में शक्ति युवाओं के हाथ में है और इसे हमे सही दिशानिर्देश में ले जाना है. खुद को सशक्त, जागरूक और शिक्षित बनाए. युवाओं को कानून, सरकार की नीतियों, कौशल विकास,स्वास्थ्य, कर्तव्यों का पालन करते हुए और जीवन कौशल के प्रति जागरूक होकर स्वरोजगार की और बढ़ना है. आज का युवा इंटरनेट से काफी जुड़ा है, हम इंटरनेट से काफी जानकारियां हासिल होती है.
कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथि प्रो जयंत शेखर कुलसचिव कोल्हान विश्वविद्यालय ने युवाओं से कहा कि पढ़ाई के साथ ही हमें व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तभी हम प्रत्येक फील्ड में कारगर साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढें :- http://Adityapur ac theft: सावधान ! आदित्यपुर में अब AC चोर गिरोह सक्रिय

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्रा

G 20 के महत्व पर आधारित प्रथम सत्र श्री पंकज कुमार द्वारा लिया गया. उन्होंने कहा भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना है गर्व का विषय है. G 20 सम्मिट हर साल की जाती है, जिसमें सभी 20 देश सामाजिक आर्थिक विषयों पर चर्चा करते हैं. साथ ही डॉक्टर हरीश द्वारा G 20 के अंतर्गत Y 20 यूथ सम्मिट पर युवाओं की भूमिका पर चर्चा की और आहवान किया की युवाओं की भूमिका लोकतंत्र में जनभागदारी से सफल होगा. द्वितीय सत्र में प्रो बबिता कुमारी ने बताया कि वर्ष 2023 को भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है. विस्तार से मोटे अनाज पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि समाज में हर तरह का पोषक तत्व मजबूत है. मोटे अनाज में बाजरा, रागी, कोदरा आदि आता है. भीमसेन पिंगुआ द्वारा मिशन लाइफ से संबंधित पर्यावरण के लिए जीवन शैली पर जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में युवाओं को खेल के प्रति मोटिवेट करने के लिए युवा क्लबों के बीच खेल सामग्री का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में महिला कॉलेज के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई. इस मौके पर महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर प्रीतिबाला सिन्हा, डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता, डॉक्टर अर्पित सुमन टोप्पो, दीपेंद्र प्रसाद साहू, मो मुबारक करीम हासमी, जनप्रकाश संस्थान के निदेशक रामनाथ मिश्र एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के तीन जिले से आए अध्यापकगण एवं जिले के 18 प्रखंडों से आए युवा मंडल के सदस्यगण, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकगण, महिला कॉलेज, टाटा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, जिला स्कूल, एवम अन्य संस्थान के छात्र छात्रा उपस्थित रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’