Adityapur film show canceled:  फुटबॉल में बारिश के चलते नहीं, फिल्म शो रदद् , अब 25 मार्च को गलवान वीर” व “सात बोहिनी” फिल्म का शो

आदित्यपुर:  फुटबॉल मैदान में शनिवार 18 मार्च को आंधी और बारिश के कारण पर्व निर्धारित फिल्म शो का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. अब यह फिल्म शो आगामी 25 मार्च को करने का निर्णय लिया गया है.

ज्ञात हो कि शनिवार की शाम  फीचर फिल्म “गलवान वीर द फाइटर गणेश हांसदा” और सात बोहिनी का प्रदर्शन किया जाने वाला था। इसके लिए लगभग दो सप्ताह से प्रचार प्रसार का काम चल रहा था। फिल्म शो के दिन भी टेंट लगाने का काम हो गया था, लेकिन शाम से मौसम ऐसा बिगड़ा कि फिर शांत नहीं हुआ। आखिरकार कार्यक्रम को रद्द करने के अलावा आयोजकों के पास कोई और विकल्प ही नहीं बचा।इस संबंध में आयोजक और सात बोहिनी फिल्म के निर्माता देव महतो ने बताया कि इससे काफी क्षति हुई हैं उन्होंने यह भी बताया कि अब फिल्म शो अगले शनिवार यानि 25 मार्च को तय समय पर किए जाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *