जमशेदपुर कोर्ट गेट नंबर 3 पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल बाल बचा गवाह

Jamshedpur :- जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत जमशेदपुर कोर्ट परिसर के गेट नंबर 3 पर अपराधियों ने फायरिंग की. अपराधियों ने नवीन सिंह पर फायरिंग की, लेकिन अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नही हो सके. नवीन किसी तरह भाग कर अपने आप को बचा लिया.

इसे भी पढ़ें :- http://लाठी डंडे और पत्थर से मार कर हत्या करने वाले दो लोगों को आजीवन कारावास, 10 हजार का जुर्माना भी लगाया

बता दें कि 8 जून 2022 को मनप्रीत पाल सिंह की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. उसी मामले में गवाही देने नवीन सिंह कोर्ट जा रहे थे कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को फायरिंग कर दी. इस घटना में नवीन बाल-बाल बच गए, लेकिन बाइक सवार बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गए. इस फायरिंग के दौरान गेट नंबर 3 पर मौजूद पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बच गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

 

जानकारी के अनुसार बाइक से आए दो अपराधियों ने अपनी बाइक गेट नंबर 3 पर रोकी और एक व्यक्ति पर अचानक फायरिंग कर दी. अपराधियों ने दो फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि नवीन सिंह की आज कोर्ट में पेशी था. इस दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मामला क्या गोली किसने चलाई गोली चलाने वाला कौन है. इसकी जांच में पुलिस जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:- http://उप्रावि लोवासाई के शिक्षक पर बच्चों को प्रताड़ित करने का अभिभावकों ने लगाया आरोप, शिक्षक को हटाने की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग