कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त से की खुंटपानी प्रखंड JSFC गोदाम से नमक उठाव में गड़बड़ी मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड JSFC गोदाम से विगत 18 माह से नमक की आपूर्ति नहीं की जा रही है. जिसके चलते हैं डीलर द्वारा ग्रामीण लाभुकों को समय-समय पर नमक का वितरण नहीं हो पा रहा है.

इसे भी पढ़ें:- चाईबासा : नशेड़ियों पर अंकुश लगाने को लगाई गुहार, मुफ्फसिल थाना में की शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के गोदाम से नमक हेरा फेरी हो रहा है. जिसकी सूचना पूर्व डोर स्टेप के पंकज कुमार द्वारा बताया गया है कि दिनांक 28/04/2023 को जिले के उपायुक्त को लिखित रूप से सूचना दी थी. परंतु आवेदन पर सार्थक रूप से कार्रवाई नहीं हो सका और सरकार को अब भी नुकसान पहुंच रहा है. इधर ग्रामीण लाभुको को सरकारी स्तर से मिलने वाले सुविधा पर भी विराम लग गयी है. केवल कागजी प्रक्रिया पर ही कार्य हो रहा है. धरातल पर कुछ नहीं शिकायतकर्ता पंकज कुमार ने आयुक्त से नमक हेरा-फेरी मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. साथ ही जांच में दोषी पाये जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’