जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने ठोंकी ताल, मजबूत उपस्थिति करवा रहे हैं दर्ज….

Chaibasa :- लोकसभा चुनाव में कई लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसी क्रम में निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने अपने घोषणा पत्र से मतदाताओं के मन में अपने प्रति रुझान पैदा कर दिया है. जितेंद्र सिंह का काफिला जहाँ से भी गुजर रहा है लोग गर्मजोशी से उनका स्वागत कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के• रविकुमार की अध्यक्षता में हुई आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश


विज्ञापन

जितेंद्र सिंह के घोषणापत्र में‌ बंद पडी सुरदा माइंस, केबल कंपनी को खुलवाना है. साथ ही सभी प्रखंडों में एक एक आइटीआइ और नर्सिंग होम भी खुलवाना इनकी प्राथमिकता सुची में है. बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभुमगढ, पोटका, डुमरिया, बोडाम में कोल्ड स्टोरेज खुलवाना भी इनकी प्राथमिकता सुची में है.
जितेंद्र सिंह का कहना है कि वे जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होंगे और सांसद बनने के बाद जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र का कायाकल्प करने का काम वो करेंगे.

लोकसभा चुनाव में हो समाज के प्रबल प्रत्याशी को मिलेगा हो समाज का समर्थन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *