Saraikela -Gamharia Murder: जमीन विवाद में तेज धार हथियार से काटकर व्यक्ति की हत्या 

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र बीते देर रात एक व्यक्ति की तेज धार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल पर बिखर खून
ये भी पढ़े: गम्हरिया: पत्नी के साथ विवाद में 37 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबासा फाटक के पास झार गोविंदपुर गांव निवासी लालू प्रधान की हत्या निर्मम हत्या देर रात तेजधार हथियार से काटकर कर दी गई। पुलिस ने घटना स्थल रायबासा फाटक के पास से शव बरामद किया है ,जिसे कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू प्रधान का गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था, आशंका जाहिर की जा रही है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी गई है, फिलहाल हत्यारो का पता नहीं चल सका है। इधर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।इधर हत्याकांड में स्थानीय लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जो घटना के बाद से फरार हैं ।पुलिस उनके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम