साइबर फ्रॉड के शिकार हुए प्रोफेसर, खाते में भेजे 1.78 करोड़ रुपये, अब हैं सदमे में

दिल्ली पुलिस का अफसर बन रांची के प्रोफेसर से की ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग पर कार्रवाई का दिखाया डर

एक माह तक प्रोफेसर ने अलग-अलग अकाउंट से साइबर फ्रॉड के खाते में भेजा पैसा -ठगे जाने के जानकारी होने पर केस दर्ज कराया


Ranchi : दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर एक साइबर फ्रॉड ने रांची के एक प्रतिष्ठित संस्थान के प्रोफेसर को वाट्सएप कॉल कर फ्रॉड किया.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा एक दर्जन अपराधी, एक यूपी का भी शामिल, 19 मोबाइल बरामद, एसपी ने कहा जिले को मुक्त करने में लगी है पुलिस

साइबर फ्रॉड ने कॉल कर कहा कि आपने मनी लॉन्ड्रिंग की है. आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का पुख्ता सबूत है. अब आपकी गिरफ्तारी निश्चित है. इससे बचना चाहते हैं, तो जैसा बोल रहा हूं, वैसा करें. इससे प्रोफेसर काफी डर गये. फिर करीब एक माह तक बैंक जाकर अपने अलग-अलग अकाउंट से साइबर फ्रॉड के अलग-अलग खातों में कुल 1.78 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिया.

साइबर फ्रॉड

एक दिन अखबार में साइबर फ्राॅड की खबर पढ़ने के बाद इन्हें पता चला कि फोन कर जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर साइबर फ्रॉड लोगों की गाढ़ी कमाई लूट ले रहे हैं. इसके बाद इन्हें पता चला कि वे भी साइबर फ्राॅड के शिकार हो गये. इससे वे सदमे में हैं. इस तरह के साइबर फ्रॉड को डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है. इस मामले में प्रोफेसर रांची के सीआइडी की साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इसे भी पढ़ें : Seraikela Cyber Fraud: साइबर अपराधियों ने बीएलओ से की इलेक्शन ऑफिसर बनकर 74 हज़ार ऑनलाइन ठगी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमांशु सिंह हत्याकांड

Adityapur News:आदित्यपुर हिमांशु हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, कहा– पुलिस पेट्रोलिंग के सामने हत्या होना शर्मनाक; दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, CBI से हो निष्पक्ष जांच

Saraikela: प्रसूता की मौत मामला: सरायकेला एसडीओ ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, गठित होगा मेडिकल बोर्ड, डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोपों पर बोले SDO— “दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”