Saraikela Rajnagar Cm: 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा , राज्य में 15 हज़ार किलोमीटर सड़को का बिछेगा जाल : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

Saraikela : राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार की शाम अपने गृह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुमडीह एवं राजनगर पहुंचे. जहां उन्होंने कुमडीह में हूल दिवस पर आयोजित मेला में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया. इसके बाद वे राजनगर चौक पहुंच कर सिद्धू- कान्हू के प्रतिमा को अनावरण किया और लोगों को संबोधित किया खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर प्रशंसकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश कहा – 5 सितंबर तक 26000 शिक्षकों की करें नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले माह से सभी प्राइमरी स्कूलों में जनजाति भाषा की पढ़ाई प्रारंभ होगी. इस क्षेत्र के लिए यह काफी महत्वाकांक्षी योजना होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं को डेवलप करते हुए लोगों की विकास में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में 15 हजार किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. सड़क सुगम होंगे तो निश्चित रूप से व्यापार बढ़ेगी और लोगों को उसका लाभ मिलेगा. गांव से पंचायत, पंचायत से प्रखंड एवं जिला मुख्यालय जुड़ेंगे और लोगों का आवागमन सुगम हो पाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलने वाली है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है.


उन्होंने कहा कि 100 साल पहले हमारे पूर्वजों ने ब्रिटिश पर तीर चला कर इस इस आंदोलन को उपज दिया था. हमारे पूर्वजों की यह देन है, राज्य में आंदोलन सीएनपीएससी की एक्ट बना जो आज भी कारगर है. उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. अंग्रेजों के खिलाफ सिद्धू कान्हू, फुलो -झानो एवं चांद -भैरव के द्वारा लड़ाई प्रारंभ की गई थी. उसी के याद में हम सभी हुल दिवस मनाते हैं. उनके सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार लगी हुई है. हर क्षेत्र में विकास की नया आयाम स्थापित करने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : http://मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय से खराब रिजल्ट वाले 200 शिक्षक हटाये जायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *