विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई नगरपरिषद कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना के शिविर का किया निरीक्षण

Jamahedpur (जमशेदपुर) : जुगसलाई नगरपरिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना (21से 50 वर्ष) का शिविर लगाकर फॉर्म भरा जा रहा है. आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उक्त शिविर में पहुंच कर निरीक्षण किया. इस दौरान जुगसलाई नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी भी उपस्थित थे. इस दौरान विधायक द्वारा योजना अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने और पोर्टल में अपलोड करने की प्रक्रिया का बारीकी से जायज़ा लिया और फॉर्म भरवाने वाले सभी ऑपरेटर एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को अच्छे से एवं सुचारु ढंग से कार्य करने को कहा और फार्म जमा करने आ रही महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. विधायक ने सेविकाओं एवं ऑपरेटर का हौसला भी बढ़ाया क्योंकि इन्हीं के सहयोग यह योजना सफल हो रही है.

निरीक्षण करने पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी

Jamshedpur News: खरकई नदी में बांध निर्माण के लिए मंत्री से मिले विधायक मंगल कालिंदी, सदन में भी उठाई मांग

मौके पर विधायक ने बताया कि योजना अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश अनुसार और आसान कर दिया गया है, अब ऑफलाइन आवेदन भी प्राप्त किये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना है. इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना चाहती है. वहीं, दूसरी और नगर परिषद के सफाई कर्मियों का लगातार पेमेंट की समस्या हो रही है. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक ने सफाई कर्मियों के एजेंसी अधिकारियों से मिले उन्हें कहा की सफाई कर्मियों का वेतन समय से मिलना चाहिए और उनके वेतन में कुछ भी कटौती नहीं होनी चाहिए.

मौके पर ही विधायक ने नगर विकास मंत्री श्री हफीजुल हसन अंसारी जी से फोन में बातचीत की और उक्त एजेंसी की शिकायत कर उचित कार्रवाई करने को मंत्री जी से कहा.

http://Jharkhand Assembly: महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों को जनहित में पास करने को लेकर विधानसभा स्पीकर को विधायक मंगल कालिंदी ने किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग