JHARKHAND BIG BREAKING: भाजपा के हो गए कोल्हान टाइगर चंपाई, अब इस दिन होगी जॉइनिंग

डेस्क: झामुमो से किनारा कर चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के काद्यावर नेता चंपाई सोरेन भाजपा के रंग में रंग गए हैं। सोमवार को देर रात दिल्ली में अमित शाह और हेमंता बिस्वा सरमा के साथ घंटे चली वार्ता के बाद चंपाई सोरेन का मंझले पुत्र बाबूलाल सोरेन के साथ भाजपा में आना तय हो गया है।

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी प्रभारी हेमंता बिस्वा सरमा ने अपने एक्स अकाउंट पर घोषणा कर दी है। उनके मुताबिक 30 अगस्त को चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। पिछले एक सप्ताह से झारखंड में चल रहे राजनीतिक उठा पटक का सस्पेंस अब समाप्त हो गया है। कुल मिलाकर अब झारखंड में जबरदस्त राजनीति देखने को मिलने वाली है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *