हर महीने 4,111 रुपये देकर घर लाएं सबसे सस्ती और सुरक्षित सेडान कार, बेहतर स्पेस के साथ देती है शानदार माइलेज

एक अदद कार का सपना तकरीबन हर किसी का होता है, लेकिन कई बार उंची कीमत और टाइट बज़ट के चलते लोग अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा ही है तो आपके लिए ये एक बेहतर मौका है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती और सुरक्षित सेडान कार Tata Tigor को शानदार फाइनेंस स्कीम के साथ पेश कर रही है, जिसके लिए आपको न्यूनतम मासिक किस्त देनी होगी। तो आइये जानते हैं इस कार और कंपनी के नए स्कीम के बारे में –


Tata Tigor अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है। यह कार कुल 6 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। NCAP ग्लोबल क्रैश टेस्ट में इस कार को 4 स्टार रेटिंग मिली है। जो कि आपको बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। फिलहाल ये बाजार में मौजूद सबसे सस्ती सेडान कार है, जो कि कम कीमत मे बेहतर माइलेज और शानदार स्पेस प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *