Adityapur BJYM Blood Donation: PM नरेंद्र मोदी जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो का रक्तदान शिविर 18 को ,1001 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित

Adityapur: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), सरायकेला-खरसावाँ के द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के मौके पर आगामी 18 सितंबर को जमशेदपुर ब्लड बैंक में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़े:Adityapur BJYM Masaal Julus: युवाओं ने निकाला जन आक्रोश मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ की नारेबाजी देखें Video

प्रेस वार्ता को संबोधित करते अनुराग जायसवाल ,भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव व अन्य

कार्यक्रम आयोजन को लेकर जिलाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने आदित्यपुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि शिविर मे एक हजार यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बताया कि अधिकाधिक युवाओं से शिविर में आकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने गोपाल मैदान में संपन्न हुई पी एम नरेंद्र मोदी की सभा में रिकार्ड भीड़ जुटने का दावा भी किया तथा इसके लिए आम लोगों के प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर प्रदेश भाजयुमो के प्रवक्ता विनोद राय, आनंद झा गाँधी आदि उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *