Saraikela Kalpana Soren Road Show: कांड्रा रोड शो में पहुंची कल्पना सोरेन कार पर बैठकर पूछा ,कहा खाते में आ रही है ना सम्मान राशि ,हेमंत दादा को जिताएंगे न

Saraikela(सरायकेला): मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत प्रस्तावित रोड शो कार्यक्रम में शामिल होने विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री रामदास सोरेन के साथ सरायकेला जिले के कांड्रा मोड़ में रोड शो करने पहुंची .जहां मौजूद जन सैलाब ने कल्पना सोरेन का जोरदार अभिनंदन किया.

ये भी पढ़े:- गिरिडीह: कल्पना सोरेन ने मोरारी बापू का लिया आशीर्वाद,मधुबन में राम कथा में हुईं शामिल

रोड शो में मंत्री रामदास सोरेन व कृष्णा बास्के

कांड्रा मोड पहुंचते ही विधायक कल्पना सोरेन अपने कार के छत पर जा बैठी जिसे देख लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। रोड शो करते हुए कल्पना सोरेन ने महिलाओं से संवाद भी किया। कल्पना सोरेन की एक झलक पाने जन सैलाब में उपस्थित महिलाएं आतुर दिखी. मौके पर महिलाओं ने पत्त्ते से बने झारखंडी टोपी और माला कल्पना सोरेन को भेंट की. अपने वाहन के छत पर बैठकर कल्पना ने लोगों का अभिवादन करते हुए पूछा कि मंईया सम्मान योजना की राशि उनके खाते में आ रही है ना। हेमंत दादा को जीतेंगे ना। इस दौरान पत्रकारों को कल्पना सोरेन ने कहा कि मंईया सम्मान योजना का यह जन सैलाब संकेत दे रहा है कि राज्य की महिलाओं का सरकार ने सम्मान किया है ।जन समर्थन हेमंत सोरेन और गठबंधन को मिल रहा है।

कल्पना के आगे फीकी रही मंत्रियों की चमक

रोड शो करने पहुंची कल्पना सोरेन की एक झलक पाने महिलाओं का हुजूम सड़कों पर उमड़ा. पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कल्पना सोरेन ने कहा कि यह मेरी यात्रा नहीं हैं. मंत्री बेबी देवी ने यात्रा की शुरुआत की है उनके साथ देने हम सभी आए हैं. कांड्रा मोड में रोड शो करने के बाद कल्पना सोरेन और झामुमो मंत्रियों का काफिला आगे सभा की ओर निकल पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *