Adityapur Watch Tower Monetaring: जिला प्रशासन के वॉच टावर पर अधिकारी दिखे मुस्तैद, भीड़ -भाड़ की हो रही मॉनिटरिंग

Adityapur: सरायकेला जिला प्रशासन एवं शांति समिति सरायकेला- खरसावां के द्वारा खरकई पुल, एमपी टावर के पास बनाए गए वॉच टावर से दुर्गा पूजा में भीड़ भाड़ का नियंत्रण अधिकारी मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं।

ये भी पढ़े:- Adityapur Watch Tower Inauguration: जिला प्रशासन एवं शांति समिति का वॉच टावर उद्घाटित, नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने कहा जन सहयोग से पूजा होगी सफल

वॉच टावर पर मौजूद अधिकारी

गुरुवार देर रात तक जिला प्रशासन के वॉच टावर पर आदित्यपुर खरकई पुल से होकर आने वाले श्रद्धालु को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से वॉच टावर पर सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश, अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह, जिला कार्यपालक दंडाधिकारी, गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदीया, नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ,रविंद्र नाथ चौबे, कमलेश कुमार ,मनोज पासवान, अधिवक्ता संजय प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, बैजू यादव समेत अन्य शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *