Adityapur Peaceful Durga Puja completion: दुर्गा पूजा एवं विजयदशमी का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन- नगर निगम वासियों को  बधाई: पुरेंद्र

Adityapur:आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दुर्गा पूजा एवं विजयदशमी का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, आदित्यपुर नगर निगम, जिला शांति समिति सरायकेला- खरसावां और आदित्यपुर के समर्पित समाजसेवियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी की निष्ठा, मिहनत और क्रियाशीलता से आदित्यपुर में दुर्गा पूजा और विजयादशमी का महापर्व शानदार एवं सफल तरीके से संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े:- Adityapur Watch Tower Monetaring: जिला प्रशासन के वॉच टावर पर अधिकारी दिखे मुस्तैद, भीड़ -भाड़ की हो रही मॉनिटरिंग

आदित्यपुर और जिला सरायकेला- खरसावां दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति, सद्भाव और भाईचारे के मामले में पूरे राज्य में चैंपियन रहाl उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं शांति समिति के तत्वावधान में मेन रोड के पास स्थापित वॉच टावर का कार्य बहुत सुचारू रूप से संचालित हुआ।आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दुर्गा पूजा एवं विजयदशमी का त्यौहार सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, प्रशासक आदित्यपुर नगर निगम रवि प्रकाश, एसडीम सरायकेला सदानंद महतो, उप नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम पारुल सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, सिविल सर्जन अजय कुमार सिंहा, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, पुलिस निरीक्षक आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी राजू सिंह, कांड्रा थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह सहित जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को बधाई दिया है।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने वॉच टावर के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे, रिटायर्ड डीएसपी सरयू पासवान, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रदेश महासचिव राजद देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रमोद गुप्ता, कमलेश कुमार, मनोज पासवान, शैलेंद्र कुमार, बैजू यादव, राजेश यादव, मिथिलेश कुमार झा  के साथ- साथ सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं पोर्टल मीडिया साथियों के प्रति भी आभार प्रकट किया हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *