राज्य स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

रांची में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में जिले से कुल 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के लिए पश्चिम सिंहभूम के तनिष्क और अदिति चयनित

संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने जानकारी दी कि अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में समृद्धि प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन आगामी माह गुवाहाटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। डीएवी स्कूल, चाईबासा की छात्रा समृद्धि प्रिया एक अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी हैं, जिनकी वर्तमान अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 1462 है।

इसके अतिरिक्त, अंडर-7 गर्ल्स वर्ग में सनाया सिंह ने तृतीय स्थान, अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में मायरा शाह ने तृतीय स्थान, अंडर-13 बॉयज वर्ग में आदित्य वर्धन शर्मा ने तृतीय स्थान तथा अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में शालू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को भी उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

संघ के सचिव ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि इस वर्ष जिले से 10 से अधिक खिलाड़ियों का चयन विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सफलता रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पिछले दो वर्षों से संचालित साप्ताहिक शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम है, जिसके चलते आज जिले में 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी सक्रिय हैं।

संघ के अध्यक्ष, उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रूंगटा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने संघ के प्रमुख प्रशिक्षक मनीष शर्मा की विशेष सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

http://Adityapur Torch Rally on International Chess Day: अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर टॉर्च रैली, एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन

भाजपा की झायुमो

Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल