Atal Samman 2025: अटल सम्मान 2025: 151 बार रक्तदान करने वाले ‘रक्त बाबा’ अरुण पाठक दिल्ली में हुए सम्मानित

जमशेदपुर: देश के पूर्व प्रनमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए आयोजित होने वाला ‘अटल सम्मान समारोह 2025’ इस वर्ष दिल्ली के ऐतिहासिक एनडीएमसी (NDMC) हॉल में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के उन सितारों को नवाजा गया, जिन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है।

NIT Jamshedpur 15th Convocation:एनआईटी जमशेदपुर, दीक्षांत समारोह 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1,114 विद्यार्थियों को सौंपेंगी डिग्रियां, स्वामी गोविंद देव गिरि और रबींद्र कुमार बेहरा को मिलेगी मानद उपाधि


इस वर्ष के समारोह की चमक आध्यात्मिक गुरु और परमार्थ निकेतन (ऋषिकेश) के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज एवं सांसद मनोज तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति से और बढ़ जाएगी। समारोह का सबसे प्रेरक पल जब ‘रक्त बाबा’ के नाम से मशहूर जमशेदपुर के शतकवीर अरुण पाठक को मंच पर सम्मानित किया गया। अरुण पाठक ने अब तक रिकॉर्ड 151 बार रक्तदान कर न केवल मानवता की सेवा की है, बल्कि अनगिनत जिंदगियों को नया जीवन दान भी दिया है। उनकी यह उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल बनकर उभरी है।

इस कार्यक्रम के आयोजन में

‘सैल्यूट तिरंगा’ संस्था की अहम भूमिका है। संस्था की राष्ट्रीय समन्वयक और दिल्ली महिला विंग की अध्यक्ष निशा सोलंकी ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी संस्था राष्ट्र सेवा और देशभक्ति के जज्बे वाले ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करना संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है. सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की माटी के लाल अरुण पाठक को ‘अटल तिरंगा सम्मान’ मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड की उस सेवा भावना का सम्मान है जो अरुण पाठक जैसे लोगों के माध्यम से पूरी दुनिया देख रही है।

http://24 Yesh खबर की तीसरी वर्षगांठ पर जमशेदपुर में भव्य कवि सम्मेलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत