Kapali dead body found: कपाली में लापता 14 वर्षीय मोहम्मद साबिर का बाउंड्री के अंदर मिला शव

सरायकेला : कपाली नगर परिषद क्षेत्र के ताज नगर वार्ड संख्या 13 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद बाउंड्री के भीतर 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ।

Saraiakela court verdict: नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामला: सरायकेला जिला न्यायालय ने सुनाई 25 साल कारावास की सजा

मोहम्मद साबिर
मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मोहम्मद साबिर के रूप में की गई है। साबिर गरीब कॉलोनी स्थित बावन गोड़ा स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। घटना की जानकारी तब मिली जब पास के मैदान में क्रिकेट खेल रहे कुछ युवक गेंद खोजने के लिए बाउंड्री के अंदर दाखिल हुए। वहां शव को देखते ही शोर मच गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

​मृतक के पिता मोहम्मद समीर ने बताया कि उनका बेटा 25 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने उसे हर संभावित जगह पर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने 26 दिसंबर को कपाली ओपी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
​बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले में हत्या और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

http://Adityapur Dead body found: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी, लोगों ने जताया मर्डर का शक।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’