मनरेगा घोटालों पर कांग्रेस की चुप्पी, जी-राम-जी योजना से घबराकर कर रही आंदोलन : चंद्र मोहन तिऊ

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम युवा मोर्चा की अध्यक्ष चंद्र मोहन तिऊ ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे तथाकथित “मनरेगा बचाओ अभियान” एवं पदयात्रा को ढोंग और राजनीतिक पाखंड करार दिया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में हुए सबसे बड़े घोटाले कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं और आज वही कांग्रेस गरीबों की हमदर्द बनने का नाटक कर रही है।

चाईबासा में ‘गांधीगिरी’ से सड़क सुरक्षा का आगाज़, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को दिया गया गुलाब और पहनाई गई माला

चंद्र मोहन तिऊ ने कहा कि झारखंड में मनरेगा घोटाले से जुड़ी ईडी जांच में जिन बड़े नामों पर कार्रवाई हुई, वे कांग्रेस शासन की सच्चाई को उजागर करते हैं। तत्कालीन आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, राम विनोद सिन्हा और सुमन कुमार मनरेगा घोटाले से संबंधित ईडी जांच में जेल जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त सहायक अभियंता शशि प्रकाश भी मनरेगा घोटाले के मामले में जेल में रह चुके हैं। यह स्पष्ट प्रमाण है कि कांग्रेस ने मनरेगा को गरीबों की मदद का माध्यम नहीं, बल्कि लूट का जरिया बना दिया था।

उन्होंने कहा कि जी-राम-जी (जनकल्याण, रोजगार, आत्मनिर्भरता, ग्राम विकास एवं जवाबदेही) योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को वास्तविक लाभ पहुंचाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। यह योजना किसी के अधिकार छीनने की नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा बनाई गई भ्रष्ट व्यवस्था को सुधारने का ठोस प्रयास है।

चंद्र मोहन तिऊ ने आरोप लगाया कि पश्चिमी सिंहभूम सहित पूरे झारखंड में फर्जी जॉब कार्ड, बिना काम मजदूरी भुगतान, और कागजों पर सड़कों व तालाबों के निर्माण जैसी अनियमितताएं कांग्रेस शासनकाल की पहचान बन चुकी थीं। मजदूरों की मजदूरी महीनों तक अटकी रहती थी, जबकि बिचौलिये मालामाल होते थे।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम की आड़ में कांग्रेस आज जो आंदोलन कर रही है, वह केवल अपने घोटालों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण विकास के हित में पूरी मजबूती से खड़े हैं और कांग्रेस की झूठी राजनीति को तथ्यों के साथ जनता के सामने बेनकाब करते रहेंगे।

http://चाईबासा भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल जी के योगदान को किया गया नमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’