भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई, चाईबासा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 7 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का निर्णय

चाईबासा।
भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई, चाईबासा की एक महत्वपूर्ण बैठक बाल मंडली परिसर में नगर अध्यक्ष श्री राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर परिषद चुनाव तथा झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में व्याप्त गंभीर त्रुटियों के विरोध पर विचार-विमर्श करना था।

चाईबासा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई, चाईबासा की ओर से 7 जनवरी 2026 को नगर परिषद कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह धरना झारखंड सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव में अपनाई जा रही गलत, जनविरोधी एवं त्रुटिपूर्ण चुनाव प्रणाली के खिलाफ होगा।

बैठक में निम्नलिखित प्रमुख माँगों को प्रमुखता से उठाया गया—

  1. नगर निकाय चुनाव ईवीएम (एबीएम) मशीन के स्थान पर बैलेट पेपर से कराए जाएँ।

  2. नगर परिषद चुनाव दलीय प्रणाली के आधार पर कराए जाएँ।

  3. झारखंड सरकार द्वारा नगर परिषद चुनाव को लगातार टालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाते हुए शीघ्र चुनाव की तिथि घोषित की जाए।

इसके साथ ही नगर परिषद चाईबासा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर भी चर्चा की गई, जिनमें विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, शहर में गंदगी एवं कचरा उठाव की बदहाल व्यवस्था तथा लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या प्रमुख रही।

बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार एवं नगर परिषद की जनविरोधी नीतियों और त्रुटिपूर्ण चुनाव प्रणाली को जनता के समक्ष लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। 7 जनवरी 2026 का धरना प्रदर्शन इसी संघर्ष की शुरुआत होगी।

भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई ने स्पष्ट किया कि जब तक निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनहितकारी नगर निकाय चुनाव सुनिश्चित नहीं किए जाते, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित:
जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे, अनूप सुल्तानिया, राकेश बबलू शर्मा, प्रताप कटियार महतो, रामानुज शर्मा, मुकेश कुमार, रंजन प्रसाद, जितेंद्र नाथ ओझा, चंद्र मोहन तियू, पवन शर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, रितेश कुमार पिंटू, दिलीप साव, महेश यादव, रूपेश कुमार, रूपा दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

http://चाईबासा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप