सीआरपीएफ 26वीं बटालियन द्वारा नुरदा, तोयबो व दुबेंदरी में सिविक एक्शन प्रोग्राम, 90 ग्रामीणों को मिली सहायता

गुवा संवाददाता: दिनांक 05 जनवरी 2026 को 26वीं बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राम नुरदा, तोयबो एवं दुबेंदरी में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

किरीबुरु में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित, ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री का वितरण

यह कार्यक्रम राजीव रंजन (कमांडेंट), 26वीं बटालियन सीआरपीएफ के दिशा-निर्देशानुसार एवं भगवान साहू (सहायक कमांडेंट), समवाय अधिकारी जी/26वीं बटालियन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भीम भगत (सहायक उपनिरीक्षक, सिविल पुलिस) एवं कोन्ता डोडराई (मुंडा, ग्राम नुरदा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच पाठ्य सामग्री—पेन, पेंसिल, रबर, नोटबुक, स्ट्रीमेंट बॉक्स, स्कूल बैग—के साथ-साथ कंबल, छाता, सोलर लाइट, पतीला, टीन शीट तथा कृषि बीज—मक्का, करेला, उड़द, बीन्स फली एवं टमाटर—का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त खेल सामग्री के रूप में क्रिकेट बैट-बॉल, वॉलीबॉल नेट-बॉल तथा फुटबॉल व फुटबॉल नेट भी प्रदान किए गए। इन सभी सामग्रियों का वितरण कुल लगभग 90 ग्रामीणों के बीच किया गया।

इसके अलावा ए/26 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ग्राम दुबेंदरी में भी पेन, पेंसिल, रबर, नोटबुक, स्ट्रीमेंट बॉक्स, स्कूल बैग, कंबल, छाता, सोलर लाइट, पतीला, टीन शीट तथा मक्का एवं करेला के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों को दोपहर का भोजन भी कराया गया।

यह सिविक एक्शन प्रोग्राम सीआरपीएफ की स्थानीय समुदाय के कल्याण, विकास और विश्वास-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

http://सारंडा के नक्सल प्रभावित गांव थलकोबाद में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को मिली राहत सामग्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’