आदित्यपुर: वार्ड 17 के चुनावी रण में समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। पूर्व पार्षद और कर्मठ प्रत्याशी अम्बुज कुमार पांडेय के पक्ष में अब युवाओं ने कमान संभाल ली है। शुक्रवार सुबह वार्ड के ‘फर्स्ट टाइम वोटर्स’ (पहली बार मतदान करने वाले युवाओं) ने भारी संख्या में अम्बुज कुमार से मुलाकात की और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
पदयात्रा से शक्ति प्रदर्शन समर्थन की घोषणा के साथ ही सैकड़ों नौजवानों ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली। इस दौरान युवाओं ने आम जनमानस और जागरूक मतदाताओं से अपील की कि वे एक साफ-सुथरी छवि वाले और अनुभवी प्रत्याशी को चुनें। युवाओं के इस उत्साह ने क्षेत्र में अम्बुज कुमार की दावेदारी को और मजबूती प्रदान की है।

लोभ-लालच और जातिवाद से ऊपर उठने का आह्वान
पदयात्रा में शामिल नौजवानों ने स्पष्ट संदेश दिया कि लोकतंत्र में मतदान योग्य नेतृत्व चुनने का सबसे बड़ा अधिकार है। युवाओं ने कहा, “हमें अपने वोट को लोभ, लालच या जाति-पात के नाम पर बर्बाद नहीं करना है।” प्रथम मतदाता अंकित सिंह चौहान ने बताया कि वे अम्बुज कुमार द्वारा पूर्व में किए गए विकास कार्यों और उनके निरंतर सामाजिक जुड़ाव से बेहद प्रभावित हैं, इसी कारण युवाओं ने उन्हें जिताने का संकल्प लिया है।
बल्ला छाप पर बटन दबाने की अपील युवा मतदाताओं ने घर-घर जाकर लोगों से चुनाव चिह्न ‘बल्ला छाप’ (क्रमांक संख्या 3) पर मोहर लगाकर अम्बुज कुमार को विजयी बनाने का आग्रह किया। वहीं, युवाओं के इस स्वतः स्फूर्त समर्थन को देखकर अम्बुज कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे वार्ड के विकास और युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।








