Adityapur Mega Blood Donation: श्री शनिदेव भक्त मंडली के 8वें महा रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1378 यूनिट रक्त संग्रहित,महायज्ञ’ में 650 सक्रिय सदस्यों और 2500 श्रद्धालुओं ने दिखाई निस्वार्थ सेवा की मिसाल।

महा रक्तदान शिविर 2026

आदित्यपुर: सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सुप्रसिद्ध संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा रविवार को सुवर्णरेखा भवन (आकाशवाणी चौक के समीप) में आठवें महा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर और वॉलिंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन (VBDA) के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 1378 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

Adityapur Shani Dev Bhakt Mandli:आदित्यपुर में श्री शनिदेव भक्त मंडली का 8 वां मेगा महारक्तदान शिविर आयोजित, 1502 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

​संस्था के अध्यक्ष राजेश चंचरा और सचिव उज्ज्वल घोष ने बताया कि 1502 यूनिट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मंडली के 650 से अधिक सक्रिय सदस्यों ने कड़ी मेहनत की। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद चांडिल, चाकुलिया, बोड़ाम, झारग्राम और घाटशिला जैसे दूर-दराज क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं ने इस मुहिम को सफल बनाया। शिविर के दौरान 2500 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच ‘बाबा का महाप्रसाद’ भी वितरित किया गया।

​शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज को ‘लेने के बजाय देने’ की भावना से प्रेरित करना और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष पंकज रामा, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा, मंटू सिंह मोदक सहित मंडली के दर्जनों समर्पित सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था ने घोषणा की है कि उनका अगला (79वां) रक्तदान शिविर 1 मार्च को डाक बंगला, चांडिल में एमजीएम ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित होगा।

http://Adityapur Shree Chitransh Mahaparivar: आदित्यपुर में श्री चित्रांश महापरिवार और विश्व चित्रांश परिवार ट्रस्ट का रक्तदान शिविर, युवाओं को किया प्रेरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में चुनाव से पहले ‘खेला’ होने की आशंका, इंद्रा बस्ती में बाहरी लोगों के जमावड़े से सनसनी, जमशेदपुर से आए लोग कर रहे हैं कैंप; चुनाव आयोग और फ्लाइंग स्क्वाड टीम के लिए चुनौती